मनोरंजन

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अब पति के साथ हनीमून के लिए हुई रवाना, सामने आई ये VIDEO

Rounak Dey
5 Sept 2021 3:42 PM IST
अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अब पति के साथ हनीमून के लिए हुई रवाना, सामने आई ये VIDEO
x
अपने हनीमून के लिए कहा जा रहे हैं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। रिया कपूर ने अपने लॉन्गटर्म ब्वॉयफ्रेंड रहे करण बलूनी के साथ सात फेरे लिए हैं। शादी के बंधन में बंधने के बाद रिया कपूर अब पति के साथ हनीमून के लिए भी रवाना भी हो गई हैं। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

दरअसल हाल ही में रिया कपूर अपने पति करण बूलानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। उनका वीडियो सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में रिया और करण दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों ही अपनी गाड़ी से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आए।


रिया और करण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिया कपूर ने इस दौरान काले रंग की टी-शर्ट के ऊपर डेनिम शर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने काली पैंट और काले रंग के जूते पहने हुए थे। खुले बालों में बैग लिए रिया काफी कूल लग रही थीं। वहीं करण भी ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट के ऊपर क्रीम कलर का जैकेट पहने नजर आए। करण ने भी काले रंग का पैंट पहना हुआ था। हालांकि ये दोनों अपने हनीमून के लिए कहा जा रहे हैं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


Next Story