मनोरंजन

अनिल कपूर का 66वां जन्मदिन, माधुरी के लिए पत्नी सुनीता को दे दिया था धोखा,

Rounak Dey
24 Dec 2022 11:12 AM IST
अनिल कपूर का 66वां जन्मदिन, माधुरी के लिए पत्नी सुनीता को दे दिया था धोखा,
x
बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में आज हम आपको अनिल कपूर के अफेयर्स के साथ ही उनके करियर से जुड़े हुए किस्से भी बताएंगे।
Anil Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उन्हें विश कर रहे हैं। 66 की उम्र में भी अनिल कपूर अपनी फिटनेस से बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं। अनिल कपूर ने फिटनेस के साथ-साथ एक्टिंग के जरिए भी फैंस के दिलों में बखूबी जगह बनाई है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्रई के मिस्टर इंडिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। शादीशुदा होते हुए भी अनिल कपूर का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा था। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में आज हम आपको अनिल कपूर के अफेयर्स के साथ ही उनके करियर से जुड़े हुए किस्से भी बताएंगे।
100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं अनिल कपूर (Anil Kapoor)
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में आई फिल्म 'हमारे तु्म्हारे' से की थी। इस फिल्म में एक्टर ने एक बेहद ही छोटा किरदार निभाया था। बाद में अनिल कपूर ने अगले साल 1980 में 'वमसा विरुक्षम' नामक तेलुगु फिल्म से लीड किरदार के तौर पर डेब्यू किया। बता दें कि अनिल कपूर अपने 40 साल के करियर में अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
किमी काटकर से लेकर माधुरी दीक्षित के साथ जुड़ा था नाम
एक्टिंग में झंडे गाड़ने के साथ ही अनिल कपूर की जिंदगी में भी प्यार के फूल खिलने लगे थे। एक्टर ने साल 1984 में सुनीता संग शादी रचाई थी। लेकिन शादी से पहले अनिल की जिंदगी में कई हसीनाएं आई थीं, इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।
किमी काटकर (Kimi Katkar) को अनिल कपूर ने किया था डेट
अनिल कपूर और 80 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस किमी काटकर के लव स्टोरी के किस्से काफी मशहूर हुए थे। एक समय ऐसा भी आया था, जब अनिल कपूर अपनी हर फिल्म के लिए मेकर्स को किमी का नाम सजेस्ट कर देते थे।
Next Story