मनोरंजन

सतीश कौशिक को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े Anil Kapoor, नहीं जुटा पाए स्टेज पर जाने की हिम्मत

Rounak Dey
17 April 2023 4:25 AM GMT
सतीश कौशिक को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े Anil Kapoor, नहीं जुटा पाए स्टेज पर जाने की हिम्मत
x
आने से मना कर दिया। अनिल को रोता देख अनुपम खेर उन्हें कहते हैं- तू पागल है, मै ठीक ठाक जा रहा था। इसके बाद वह खुद भी रो पड़ते हैं।
एक्टर सतीश कौशिक भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने काम से उन्होंने इंडस्ट्री में जो अमिट छाप छोड़ी है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। हाल ही में उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर एक म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया, जहां एक्टर की फैमिली और अनुपम खेर से लेकर बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर सतीश कौशिक के अजीज दोस्त अनिल कपूर उन्हें याद कर फूट-फूटकर रो पड़े। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी उन्हें देख भावुक हो रहे हैं।
दरअसल, म्यूजिकल नाइट के दौरान जब अनुपम खेर ने अनिल कपूर को स्टेज पर बुलाया तो वह बीच में ही रुक गए और रोने लगे। इसके बाद उन्होंने ईशारे से ही अनुपम खेर को आने से मना कर दिया। अनिल को रोता देख अनुपम खेर उन्हें कहते हैं- तू पागल है, मै ठीक ठाक जा रहा था। इसके बाद वह खुद भी रो पड़ते हैं।

Next Story