मनोरंजन

रिया कपूर के साथ जबरदस्त डांस करते नजर अनिल कपूर, देखिए वीडियो वायरल

Tara Tandi
17 Aug 2021 8:51 AM GMT
रिया कपूर के साथ जबरदस्त डांस करते नजर अनिल कपूर, देखिए वीडियो वायरल
x
अनिल कपूर की बेटी रिया ने हाल में अपने 12 साल पुराने दोस्त करण बूलानी से शादी की है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अनिल कपूर की बेटी रिया ने हाल में अपने 12 साल पुराने दोस्त करण बूलानी से शादी की है। उनकी शादी और आफ्टर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं। अब फराह खान ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें अनिल कपूर बेटी रिया के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर इस वीडियो में हाथ में ड्रिंक लिए झक्कास डांस करते दिख रहे हैं।

अनिल कपूर ने किया झक्कास डांस

फराह खान ने लिखा है, इस आदमी से प्यार है। बेस्ट फादर-डॉटर डांस अनिल कपूर स्टाइल। साथ ही फराह ने सुनीता कपूर और अनिल कपूर को बेस्ट होस्ट होने के लिए भी थैंक्स कहा है। वीडियो में अनिल कपूर की वाइफ सुनीता मेहमानों के साथ बैठी दिख रही हैं। वहीं अनिल कपूर लहराते बलखाते 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

अनिल कपूर ने किया था पोस्ट

अनिल कपूर की बेटी रिया की शादी सिलेक्टेड गेस्ट के बीच हुई थी। शादी के दूसरे दिन उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी रखी। सोमवार को अनिल कपूर ने बेटी रिया और दामाद करम की तस्वीर शेयर की थी। साथ में उनके पूरे परिवार की फोटो भी थी। इसमें सोनम कपूर-आनंद आहूजा, सुनीता कपूर, हर्षवर्धन, रिया-करण थे। अनिल कपूर ने इसके साथ कॉमेंट किया था, इसके साथ लग रहा है कि मेरी महान कृति पूरी हो गई... हमारी 2 सुपर बेटियों और 3 सुपर बेटों के साथ हमारी अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर है।

बीते दिनों लंदन से आई हैं सोनम

रिया कपूर ने शनिवार को अपने पिता के घर पर शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी की है। शादी में उनके करीबी लोग ही शामिल हुए थे। सोनम कपूर बीते दिनों लंदन से आई थीं और हाल ही में उनके पति आनंद भी मुंबई पहुंच गए थे।

Next Story