
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और सुनीता कपूर की वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों 39 वर्ष से खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। वहीं, इनकी लव स्टोरी इससे भी पहले शुरू हुई थी। शादी को भले ही 39 साल हुए हैं, लेकिन एक-दूजे का साथ निभाते आज इन्हें 50 वर्ष हो गए हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने सुनीता के लिए एक लव नोट लिखा है।
अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ बहुत ही प्यारा नोट लिखा है। एक्टर ने लिखा है, 'हमें खुशहाल प्यार के 50 वर्ष मुबारक हों सुनीता! यह प्रेम कहानी करीब 50 साल पहले शुरू हुई थी और यह हमेशा रहेगी!'
मैं कभी नहीं समझ पाऊंगा कि 39 वर्षों की शादी और 11 वर्षों का डेटिंग लाइफ में तुम इतनी समझदार कैसे बनी रहीं! तुम्हारे धैर्य और समर्पण के बारे में लिखा जाना चाहिए! करीब पांच दशक बाद भी आज भी कुछ नहीं बदला है। हैप्पी एनिवर्सरी माय वन एंड ओनली। अब और हमेशा सिर्फ तुम ही हो!