मनोरंजन

अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता से जुड़ी खास बात की शेयर

Mohammed Raziq
11 April 2024 12:04 PM IST
अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता से जुड़ी खास बात की शेयर
x
मुंबई : अनिल कपूर अपनी एक्टिंग के साथ फिटनेस के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अनिल 67 साल की उम्र में भी उनसे कहीं छोटे युवा एक्टर्स को मात देते दिखते हैं। अनिल की पिछली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया। पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में अनिल ने रणबीर कपूर के पिता की भूमिका निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी। इसके बाद इसी साल गणतंत्र दिवस से ठीक पहले आई फिल्म ‘फाइटर’ में भी अनिल दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे।
अनिल पर्सनल लाइफ में भी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। वे अक्सर अपनी पत्नी सुनीता, बेटे हर्षवर्धन, बेटी सोनम व रिया कपूर का जिक्र करते हैं। अब अनिल ने एक बार फिर से इंटरव्यू में सुनीता को लेकर कई बातें कीं। अनिल मुंबई में एक इवेंट में थे। वहां उन्होंने अपनी कोर्टशिप के दिन याद किए। अनिल बोले मैं सुनीता से पहली बार 50 साल पहले मिला था। जब मैं उनसे मिला तो जाहिर सी बात है तब पैसे से उतना अच्छा नहीं था।

वह कई चीजों का ध्यान रखती थी, इस तरह से हम जिम्मेदारी बांटते थे। वह पैसों का बोझ भी बांटती थी। सिर्फ घर के काम करने तक ही सीमित नहीं था। एक दौर था जब मैं कुछ चीजें अफोर्ड नहीं कर पाता था लेकिन मुझे उसे बताना नहीं पड़ा। वह अपने आप ही...ट्रेवल करना, खाने के लिए बाहर जाना, कभी हम नॉर्मल रेस्टोरेंट जाते तो कभी हम थोड़े अच्छे रेस्टोरेंट भी जाते, उस वक्त हम डेटिंग कर रहे थे। उसे अपने आप पता होता था कि मेरे पास बिल देने के पैसे नहीं होंगे।
तो तुरंत उसके बैग से पैसे निकल आते और जब तक मैं जान पाता वह बिल पे कर देती थी। इस बीच सोनम बोलीं कि कभी-कभी वह अभी भी बिल पे कर देती हैं। इस पर अनिल बोले, अब तो वह बदला ले रही हैं... पार्टनर्स, दोस्त और खासकर पति-पत्नी में इस तरह की समझ होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि अनिल और सुनीता की शादी साल 1984 में हुई थी। अनिल की पहली फिल्म 1979 में आई ‘हमारे तुम्हारे’ थी।
Next Story