मनोरंजन

अनिल कपूर ने शेयर की अपने स्कूल के दिनों की थ्रोबैक तस्वीर, फैंस को दे दिया ये चैलेंज

Neha Dani
14 Feb 2022 6:12 AM GMT
अनिल कपूर ने शेयर की अपने स्कूल के दिनों की थ्रोबैक तस्वीर, फैंस को दे दिया ये चैलेंज
x
अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में नजर आए थे।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब अनिल कपूर ने अपने स्कूल के दिनों की यादों को ताजा करते हुए थ्रोबैक फोटो (Anil Kapoor School Days Photo) शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को एक चैलेंज भी दे दिया है।

अनिल कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बचपन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। अनिल कपूर की ये तस्वीर उनके स्कूल के दिनों की है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'अगर मुझे ढूंढ सकते हो तो ढूंढो!' अनिल कपूर की इस तस्वीर पर फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं।


65 साल के एक्टर अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। वह आए दिन अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अनिल कपूर के फैंस उनकी फिटनेस को कायल रहते हैं और जमकर तारीफ करते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर फिल्म 'जुग जुग जियो' वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर के साथ, फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर और फिल्म 'फाइटर' में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में नजर आए थे। Also Read - Jug Jugg Jeeyo के मेकर्स ने मारी 100 करोड़ के ऑफर को ठोकर!! OTT पर नहीं आएगी वरुण धवन की फिल्म

Next Story