मनोरंजन

ऋतिक रोशन की फिल्म में अनिल कपूर हुई नई एंट्री, अभिनेता सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया स्वागत

Neha Dani
27 Dec 2021 2:20 AM GMT
ऋतिक रोशन की फिल्म में अनिल कपूर हुई नई एंट्री, अभिनेता सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया स्वागत
x
फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर ने भी अहम किरदार निभाया है।

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने डांस मूव्स और धमाकेदार एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी आगामी फिल्म फाइटर में अभिनेता अनिल कपूर खास में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अभिनेता के शामिल होने की जानकारी को ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर उनका वेलकम किया है।

ऋतिक रोशन ने किया जोरदार स्वागत


ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अनिल कपूर का फिल्म फाइटर में स्वागत किया है। तस्वीर में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म के निर्देश सिद्धार्थ आनंद और अनिल कपूर पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, को स्टार के रूप में फिल्म के सेट पर आपकी शानदार उपस्थिति को देखने से लेकर, अंत में आपके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का अवसर मिलने तक फाइटर के लिए बेहद उत्साहित हूं। फिल्म निर्माता और अभिनेता ने इस जानकारी को अभिनेता अनिल कपूर के 65वें बर्थडे के मौके पर शेयर किया था।
पहली बार दीपिका के साथ साझा करेंगे स्क्रीन स्पेस
आपको बता दें कि फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं।
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। वही पिछले साल रिलीज हुए मोशन पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान किया था। ये फिल्म अगले साल 30 सितंबर को रिलीज होगी।
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन को आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म वॉर में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने मेजर कबीर लूथरा का मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर ने भी अहम किरदार निभाया है।

Next Story