मनोरंजन

अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस से बनाया दीवाना, एक्टर के आगे फीके पड़ जाएंगे गबरू जवान

Neha Dani
10 Feb 2022 4:25 AM GMT
अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस से बनाया दीवाना, एक्टर के आगे फीके पड़ जाएंगे गबरू जवान
x
जो उम्र को महज नंबर साबित करती है। वह आए दिन अपनी फिटनेस की झलक दिखाते रहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। 65 साल के अनिल कपूर अक्सर अपने वर्कआउट के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अनिल कपूर इस समय श्रीलंका में हैं और अपनी धाकड़ बॉडी की तस्वीरें शेयर की हैं। अनिल ने इस उम्र में ऐसी बॉडी बनाई है जो उम्र को महज नंबर साबित करती है। वह आए दिन अपनी फिटनेस की झलक दिखाते रहते हैं।





श्रीलंका से शेयर किया फोटो
अनिल कपूर ने श्रीलंका से जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें से एक तस्वीर में वह अपने बाइसेप्स दिखाते हुए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर की इन तस्वीरों फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


ये पहला मौका नहीं है जब अनिल कपूर ने अपनी फिट बॉडी दिखाई है। वह आए दिन जिम के अंदर वर्क आउट करते हुए अपने फोटो शेयर करते रहते हैं।
यंग एक्टर्स संग मुकाबला
65 साल की उम्र में भी अनिल कपूर यंग एक्टर्स के साथ फिटनेस में मुकाबला करते हैं। वह कई बार अपने रनिंग के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
फिल्मों में एक्टिव
अनिल कपूर अपनी फिट बॉडी को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। वह 65 साल की उम्र में फिल्मों में काफी एक्टिव हैं।
अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्में
अनिल कपूर अब डायरेक्टर राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी हैं। अनिल कपूर के पास रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' भी है।
Next Story