मनोरंजन
श्रीलंका की खूबसूरती में खोए अनिल कपूर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
jantaserishta.com
27 Aug 2025 12:55 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर हाल ही में श्रीलंका की खूबसूरत यात्रा से लौटे हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया के जरिए इस शानदार छुट्टी की कुछ मनमोहक झलकियां साझा की हैं। अनिल ने अपनी यात्रा को यादगार बताते हुए वहां की प्राकृतिक सुंदरता और आतिथ्य की जमकर तारीफ की।
अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें श्रीलंका की खूबसूरती और रिसॉर्ट के अनुभव को दर्शाया गया है। पहली तस्वीर में समुद्र तट पर सूर्यास्त का मनोरम दृश्य दिखाई देता है, जो प्रकृति की सुंदरता को बयां करता है। दूसरी तस्वीर में रिसॉर्ट का आलीशान स्विमिंग पूल नजर आता है, जो शांति का प्रतीक है। तीसरी तस्वीर में समुद्र के किनारे रेस्तरां में डाइनिंग का दृश्य है, जो वहां के शानदार आतिथ्य को दर्शाता है। इन तस्वीरों ने प्रशंसकों को श्रीलंका की प्राकृतिक और सांस्कृतिक समृद्धि की एक झलक दी है।
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "इस विला में बिताया गया समय मेरे लिए अविस्मरणीय रहा। वहां के लोग, माहौल और हर पल ने मेरे दिल को छू लिया। रिसॉर्ट का अनुभव बेहद शानदार था, इसके लिए मैं तहेदिल से आभारी हूं।"
अभिनेता की यह पोस्ट प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। वे इस पोस्ट में 'हार्ट' और 'फायर' के इमोजी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "गॉर्जियस लुक।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एडोरेबल प्लेस।" एक और यूजर ने लिखा, "बोले तो एकदम झक्कास।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "रिसॉर्ट का लुक काफी अच्छा लग रहा है।"
इससे पहले अभिनेता ने अपने नाती वायु को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने वायु के साथ बिताए गए अनमोल पलों की झलक है। पहली तस्वीर में वायु ने एक प्यारी सी कैप पहन रखी है, जिससे उसका मासूम चेहरा थोड़ा छिप गया है। वह व्हाइट कलर के डेनिम शर्ट में नजर आ रहे हैं।
अनिल ने कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी बर्थडे, वायु! जिस पल तुम हमारे जीवन में आए, तुमने हर दिल को खुशी और प्यार से भर दिया। सोनम, आनंद, नानी, दादी, दादा, रिया मासी, करण और अक्की... तुम्हें सबको वायु के चारों ओर एकजुट होते देखना मुझे गर्व से भर देता है। वायु सच में बहुत भाग्यशाली है कि उसे इतने प्यार करने वाले माता-पिता और परिवार का साथ मिला है। जिस तरह से आप सब उसका ख्याल रखते हो, वह इस बात की खूबसूरत याद दिलाता है कि जीवन में वास्तव में क्या मायने रखता है। आने वाले कई साल ऐसे ही प्यार, हंसी और अनमोल यादों के लिए रहें। आप सभी को ढेर सारा प्यार!''
Tagsश्रीलंका की खूबसूरती में खोए अनिल कपूरअनिल कपूरAnil Kapoor lost in the beauty of Sri LankaAnil Kapoor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





