मनोरंजन
अनिल कपूर ने सोनम के मां बनने पर बयां की दिल की बात, बोले-'नाना का दिल खुशियों से भर गया'
jantaserishta.com
30 March 2026 11:30 AM IST

x
मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर की मानो पांचों ऊंगली घी में हैं। अभी कुछ समय से हालिया रिलीज फिल्म 'सूबेदार' में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर सुर्खियां बटोर ही रहे थे कि शनिवार को उनके घर में खुशियों का एक और मौका आ गया।
दरअसल, अभिनेता की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने रविवार को दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इस खुशखबरी से अनिल कपूर और कपूर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। अभिनेता ने अपनी खुशी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की।
अभिनेता ने अपनी पोस्ट में नोट लिखकर भावनाएं व्यक्त कीं। अनिल कपूर ने लिखा, "और इसी के साथ मेरा दिल और भी ज्यादा खुशियों से भर गया है। दुनिया में आपका स्वागत है, मेरे छोटे मेहमान। आप पहले से ही बहुत सारे प्यार के पात्र हैं। वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो… और मुझे पता है कि तुम शानदार रहोगे।"
अनिल ने आगे लिखा, "धन्यवाद, सोनम और आनंद…नाना का दिल खुशियों से भर गया है। प्यारे बच्चे, दुनिया में आपका स्वागत है। आपका जीवन हमेशा प्यार और खुशी से भरा रहे।" पोस्ट शेयर करने के बाद अनिल के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री सोनम कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।
निर्देशक अभिराज, तारा शर्मा और मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने कमेंट सेक्शन में बधाई हो लिखते हुए प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री सोनम कपूर ने 29 मार्च को मुंबई में बेटे को जन्म दिया था और रविवार को अभिनेत्री के पति आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।
सोनम और आनंद आहूजा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में अपने रिलेशनशिप की घोषणा की थी व साल 2018 में शादी की थी और 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया था। अब तीन साल बाद कपल फिर से माता-पिता बन गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





