मनोरंजन

पांच बच्चों के पिता हैं अनिल कपूर, दोनों दामाद को भी मानते हैं बेटा, देखें रिया कपूर की शादी की तस्वीरें

Rani Sahu
16 Aug 2021 3:52 PM GMT
पांच बच्चों के पिता हैं अनिल कपूर, दोनों दामाद को भी मानते हैं बेटा, देखें रिया कपूर की शादी की तस्वीरें
x
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर दूसरी बार ससुर बन गए हैं। अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर 14 अगस्त को करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर दूसरी बार ससुर बन गए हैं। अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर 14 अगस्त को करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अपने दोनों दामादों को पाकर अनिल कपूर बेहद खुश हैं। उन्होंने इसकी खुशी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की। अनिल कपूर ने रिया कपूर की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने बताया है कि वो कितने खुश हैं।

दरअसल 14 अगस्त को रिया कपूर, करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। जिसके बाद अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से पहली तस्वीर में रिया और करण शादी की रस्म करते दिख रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में अनिल कपूर और उनका पूरा परिवार एक साथ कैमरे में कैद हुआ है। इस तस्वीर के सात अनिल ने एक पिता के जज्बातों को बयां किया है।
अनिल कपूर की फैमिली फोटो में उनकी पत्नी सुनीता कपूर, बेटी सोनम कपूर और रिया कपूर, बेटा हर्षवर्धन और दोनों दामाद आनंद अहूजा और करण बूलानी नजर आ रहे हैं। ये एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है जिसमें पूरा परिवार एकसाथ बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। अनिल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'और इसके साथ मुझे लगता है कि मेरा मैग्नम ओपस पूरा हो गया है। हमारी 2 सुपर-बेटियों और 3 सुपर-बेटों के साथ। हमारे पास अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। हमारा दिल भर आया है और हमारा परिवार खुशकिस्मत है।' अनिल कपूर की इस पोस्ट पर उनके फैंस और दोस्त प्यार लुटा रहे हैं।

गौरतलब है कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में सम्पन्न हुई। इस शादी में अनिल कपूर का पूरा परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी को एकदम गुपचुप तरीके से किया गया। 14 अगस्त की सुबह ही सबको पता चला कि रिया कपूर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वहीं शादी के 2 दिन बाद रिया ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है।
Next Story