मनोरंजन

अनिल कपूर ने बढ़ाया जवानों का जोश, 'भारत भूलता नहीं है, माफ भी नहीं करता'

jantaserishta.com
16 May 2025 1:26 PM IST
अनिल कपूर ने बढ़ाया जवानों का जोश, भारत भूलता नहीं है, माफ भी नहीं करता
x
मुंबई: दिग्गज बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने भारत की एकता और मजबूती पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि भले ही देश के अंदर अलग-अलग मतभेद हों, लेकिन जब बात सेना की होती है, तो पूरा देश एकजुट होकर उनके साथ खड़ा होता है।
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय सेना की बहादुरी के नाम एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि भारत किसी भी खतरे का डटकर जवाब देता है।
उन्होंने लिखा, ''जो करने की जरूरत थी, वही किया गया। ऐसा कौन-सा परिवार है, जिनके सदस्यों के बीच मतभेद नहीं होते, लेकिन जब बात देश की आती है, तो हम सब एक हैं। हमेशा से रहे हैं और हमेशा रहेंगे। अपनी सशस्त्र सेनाओं के प्रति आभारी हूं कि वे बहादुरी से डटकर मुकाबला करते हैं। भारत भूलता नहीं है। भारत माफ नहीं करता है। जय हिंद...जय हिंद की सेना!''
वहीं अन्य हस्तियां भी सेनाओं का हौसला बढ़ा रही हैं। हाल ही में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''भारत केवल एक देश नहीं है, यह एक भावना है, एक अहसास है जो लोगों को दिल से जोड़ता है। एकता का बंधन है जो जाति, धर्म, भाषा या पृष्ठभूमि से परे है। हम सभी पहले भारतीय हैं, और हमारी एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम भारत के लोग अपनी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अगर कभी जरूरत पड़ी, तो हर भारतीय उनके साथ खड़ा होगा, न सिर्फ भावनात्मक रूप से, बल्कि वास्तविक कार्रवाई में भी। चाहे जो करना पड़े।''
उन्होंने कहा, ''आइए याद रखें: हमारी विविधता हमारी सुंदरता है, लेकिन हमारा राष्ट्र हमेशा पहले आता है। हमें कभी भी भारत को तोड़ने या उसका अपमान करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। यह देश उन्हीं का है जो इसे प्यार और वफादारी से सम्मान देते हैं।'' उन्होंने अपने इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, ''आइए एकजुट हों, एक राष्ट्र के रूप में एक साथ रहें। गर्वित भारतीय।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story