मनोरंजन

ANGAD BEDI ने दिखाई बेटे की झलक, नेहा धूपिया की गोद में नजर आए 'बेबी '

Neha Dani
8 Oct 2021 11:10 AM GMT
ANGAD BEDI ने दिखाई बेटे की झलक, नेहा धूपिया की गोद में नजर आए बेबी
x
इसी के साथ लोग नेहा और अंगद से बेटे का चेहरा दिखाने के लिए भी कह रहे हैं।

बॉलीवुड के क्यूट कपल की लिस्ट में शुमार अंगद बेदी और नेहा धूपिया हाल ही में दूसरी बार माता- पिता बने हैं। नेहा धूपिया ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद से ही अंगद बेदी बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पत्नी नेहा धूपिया का हाल बताते रहते हैं। अब हाल ही में अंगद बेदी ने पहली बार अपने बेटे की झलक दिखाई है। जिसे देख नेहा और अंगद के फैंस के बीच उनके बेटे को देखने का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है।



अंगद बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अंगद बेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा धूपिया और अंगद बेदी साथ में बैठे हैं, नेहा गोद में उनका बेटा है। अंगद वीडियो में बेटे के पैर दिखाते हुए कहते हैं कि कितने छोटे- छोटे पैर हैं। अंगद खुद भी बेटे के ऊपर प्यार बरसाते हैं। वीडियो में नेहा भी अंगद को किस करते हुए नजर आती हैं।
अंगद बेदी के इस वीडियो पर नेहा धूपिया ने भी कमेंट किया है। नेहा ने कमेंट करते हुए इस वीडियो पर लिखा 'मेरे दिल' इसके साथ उन्होंने ढेर सारी हार्ट शेप ईमोजी भी बनाई है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर बच्चे को और नेहा- अंगद को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी के साथ लोग नेहा और अंगद से बेटे का चेहरा दिखाने के लिए भी कह रहे हैं।


Next Story