मनोरंजन

अंगद बेदी ने कोरोना को दी मात, 16 दिन बाद बेटी मिलकर ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

Triveni
23 May 2021 5:15 AM GMT
अंगद बेदी ने कोरोना को दी मात, 16 दिन बाद बेटी मिलकर ऐसा था एक्टर का रिएक्शन
x
कोरोना वायरस की दूसरी से रोज लाखों की तादाद में संक्रमित हो रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरोना वायरस की दूसरी से रोज लाखों की तादाद में संक्रमित हो रहे हैं। कई राज्यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दूसरी लहर में आम आदमी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारें चपेट में आ रहे हैं। बीते दिनों एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। वहीं अब अंगद ठीक हो चुके हैं और लगभग 16 दिन के आइसोलेट के बाद अपने परिवार से मिले। जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अंगद ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है वे अपनी बेटी मेहर और पत्नी नेहा धूपिया से गले लग रहे हैं और उन्हें प्यार कर रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "काफी समय बाद हम एक हुए हैं....घर वापस आने से बेहतर कोई और एहसास नहीं है" उनके इस वीडियो पर नेहा ने कमेंट करते हुए लिखा, "हमने आपको काफी याद किया ... हर दिन हर मिनट हर सेकंड" उनका यह वीडियो सभी को बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही उनके फैंस इस वीडियो पर अपने कमेंट द्वारा काफी प्यार बरसा रहे हैं।
आपको बता दें 10 मई को इस कपल ने अपनी शादी की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। नेहा और अंदग ने दिल्ली के गुरूद्वारे में गुपचुप शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी की खबर किसी को कानो-कान न होने दी थी। सोशल मीडिया दोनों ने शादी की तस्वीरें पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की थी।

अंगद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया था। इसके अलावा वह फालतू, पिंक, टाइगर जिंदा है और सूरमा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।


Next Story