मनोरंजन

साथ नजर आएंगे अंगद बेदी और नेहा धूपिया, जल्द रिलीज होगी फिल्म!

Neha Dani
3 Feb 2023 4:30 AM GMT
साथ नजर आएंगे अंगद बेदी और नेहा धूपिया, जल्द रिलीज होगी फिल्म!
x
वहीं अंगद ने भी बॉलीवुड की कई मूवीज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी नेहा धूपिया और अंगद बेदी को लोग खूब पसंद करते हैं। बता दें कि अंगद और नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती हैं। इस बीच नेहा और अंगद से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि नेह धूपिया और अंगद बेदी जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि नेहा और अंगद की अपकमिंग मूवी को चेतन भगत ने लिखा है।
साथ नजर आएंगे अंगद बेदी और नेहा धूपिया
बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया की जोड़ी एक कॉमेडी-ड्रामा के लिए साथ आ रही है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इसकी शूटिंग मुंबई में की गई है। अगंद राघवन राव का किरदार निभाएंगे और नेहा उनकी पत्नी सावी की भूमिका निभाएंगी। कहानी कोविड लॉकडाउन के समय में एक विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, यह एक मजेदार कहानी है जो एक जोड़े और उनके रिश्ते पर आधारित है जो कोविड लॉकडाउन के दौरान एक साथ रह रहे हैं। यह एक रोमांचक सफर रहा है क्योंकि यह जोड़ी सोशल मीडिया गोल्स देती रही है। इनकी कास्टिंग उनकी केमिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए की गई थी। यह पहली बार है जब नेहा और अंगद एक-दूसरे के अपोजिट हैं और यह प्रोजेक्ट हाल ही में पूरा हुआ है।
बताते चलें कि नेहा ने अंगद से 2018 में दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर सभी को चौंका दिया था। उनकी शादी में करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दोनों एक बेटी और बेटे के माता-पिता हैं। मालूम हो कि नेहा धूपिया ने कई फिल्मों में काम किया हैं। वहीं अंगद ने भी बॉलीवुड की कई मूवीज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं।

Next Story