अराजकतत्वों ने फिल्म सेट पर किया हमला, एक्ट्रेस का फटा सिर, रवि किशन और पवन सिंह स्टारर है फिल्म

जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भोजपुरी फ़िल्म 'मेरा भारत महान' (Film Mera Bharat Mahan) की शूटिंग के दौरान अराजकतत्वों द्वारा पथराव किये जाने से फिल्म अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य (Actress Mani Bhattacharya) गंभीर रूप से घायल हो गयीं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक्ट्रेस को डिस्चार्ज कर दिया. बता दें कि जौनपुर में मुख्य जंक्शन भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास पिछले एक सप्ताह से फिल्म मेरा भारत महान की शूटिंग चल रही है. इसे देखने के लिए मौके पर सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ जाती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





