मनोरंजन

अनन्या पांडे की मोनोक्रोमैटिक तस्वीरों ने चुराया फैंस का दिल, फैन्स बोले 'आफत'

Rounak Dey
11 Aug 2022 10:34 AM IST
अनन्या पांडे की मोनोक्रोमैटिक तस्वीरों ने चुराया फैंस का दिल, फैन्स बोले आफत
x
जिन पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

बॉलीवुड में अपनी क्यूटनेस और खूबसूरती के लिए मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' के चलते सुर्खियों में हैं। अनन्या पांडे पूरे जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुईं हैं, जिनमें वो एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में कहर ढाती नजर आ रहीं हैं, यहां देखें उनकी लेटेस्ट फोटोज़।

इन लेटेस्ट ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज़ में अनन्या पांडे ब्लैक कलर की शॉर्ट डीपनेक ड्रेस में बला की हसीन नजर आ रहीं हैं।

अनन्या पांडे इस ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रहीं हैं, जिन पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।



फोटोज़ में अनन्या पांडे किसी इनडोर सेटअप में अलग-अलग तरह से पोज़ देती नजर आ रहीं हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने इन्हें कैप्शन दिया - लाइगर के लिए 15 दिन बचे हैं।

फैन्स भी अनन्या पांडे की इन तस्वीरों पर आफत, ऑसम, गॉर्जियस, फैब्युलस और आप बहुत क्यूट और गॉर्जियस लग रही हैं जैसे कमेंट्स करते दिखाई दे रहे हैं।

'लाइगर' से साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में विजय के रोल की बात करें तो वह इसमें एक फाइटर का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में अनन्या पांडे के साथ विजय जेवरकौंडा, राम्या कृष्णन और फाइटर माइक टायसन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों कई भाषाओं में रिलीज होगी।
Next Story