मनोरंजन

रणवीर सिंह के साथ अनन्या पांडे ने तस्वीर शेयर कर कहा 'बेस्टी

Tara Tandi
26 Sep 2021 7:04 AM GMT
रणवीर सिंह के साथ अनन्या पांडे ने तस्वीर शेयर कर कहा बेस्टी
x
अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। अब उनकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में अनन्या पांडे ग्रीन कलर की ड्रेस में पोज दे रही हैं और रणवीर सिंह उनके पीछे छाता लेकर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, छाता सूरज की रोशन से तो बचा है लेकिन गर्मी और फीट से नहीं बचा सकता। द बेस्टी रैन-रैन। वहीं रणवीर सिंह ने खुद फोटो पर कमेंट कर लिखा, ओह नान,नान। साथ ही महीप कपूर और नीलम कोठारी ने भी कमेंट कर दोनो स्टारों की प्रशांसा की है। दोनों की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कई सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बात अगर अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'लाइगर' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में एक्ट्रेस अनन्या पांडे साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में इनके अलावा राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ये पैन इंडिया फिल्म पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित है और करण जौहर, अपूर्वा मेहता मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे शकुन बत्रा की अनटाइटल फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अहम रोल प्ले करने वाली हैं।

वहीं बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो सर्कस में भी दिखाई देगें।


Next Story