मनोरंजन

अनन्या पांडे ने इटली में बिकिनी पहन यूं दिए पोज, कभी खा रहीं आइसक्रीम, तो कभी...

Rounak Dey
8 Sept 2022 11:30 AM IST
अनन्या पांडे ने इटली में बिकिनी पहन यूं दिए पोज, कभी खा रहीं आइसक्रीम, तो कभी...
x
सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव भी नजर आने वाले हैं.

अनन्या पांडे काफी समय से लाइगर के प्रमोशन में भागदौड़ कर रही थीं लेकिन अब फिल्म रिलीज होकर फ्लॉप भी हो चुकी है. ऐसे में लगता है स्ट्रेस को दूर करने के लिए अनन्या पांडे इटली वेकेशन पर हैं.








अनन्या पांडे इन दिनों वेकेशन पर हैं वो भी इंडिया से कोसों दूर इटली के केपरी में जहां वो खूब एन्जॉय करती हुईं नजर आ रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने हॉलीडे की खास तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो कभी आइसक्रीम का लुत्फ लेती दिख रही हैं तो कभी बिकिनी पहन समंदर किनारे चिल कर रही हैं.

अनन्या ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की तो इन्हें वायरल होते देर नहीं लगी. अनन्या ग्रीन बिकिनी पहन सनबाथ करती नजर आ रही हैं. साथ ही फ्लॉन्ट कर रही हैं अपने परफेक्ट ऐब्स.



अनन्या पूरी तरह से रिलैक्स करने के मूड में हैं लिहाजा उन्होंने दुनिया की खूबसूरत लोकेशन में से एक इटली के केपरी को चुना जहां कभी वो लजीज खाने का लुत्फ उठाती दिख रही हैं तो कभी स्मार्टली पोज देते हुए.

वैसे आपको बता दें कि हाल ही में अनन्या पांडे की लाइगर रिलीज हुई थी जो बुरी तरह फ्लॉप रही हैं बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई इस फिल्म का ऐसा हश्र होगा ये विजय देवरकोंडा और अनन्या दोनों को ही अंदाजा नहीं था. फिलहाल वो इस स्ट्रेस को दूर करने के लिए वेकेशन पर फोकस कर रही हैं.


अनन्या पांडे की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो खो गए हम कहां टाइटल्ड मूवी में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में अनन्या के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव भी नजर आने वाले हैं.

Next Story