मनोरंजन

अनन्या पांडे दिखी बेहद परेशान, वीडियो में खाना बनाती आई नजर

Nil dhankar
25 Sept 2021 8:23 PM IST
अनन्या पांडे दिखी बेहद परेशान, वीडियो में खाना बनाती आई नजर
x

डिस्कवरी+ स्टार वर्सेज फूड के दूसरे सीजन में कई स्टार खाना पकाते हुए दिखाई दे चुके है. हाल ही के शो में अनन्या पांडे (Ananya Panday) खाना बनाते हुए दिखाई दे रही हैं और शेफ से कई सारी बातें करते हुए दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर शो का एक प्रोमो वायरल होता दिखाई दे रहा है. अनन्या पांडे (Ananya Panday Show) पेस्ट्री बनाते हुए दिखाई दे रही हैं. जब अनन्या ने अपने माता-पिता चंकी पांडे और अपने एक दोस्त लिए खाना बनाने का प्रयास किया तो उन्हें कई बार बताया गया कि जब भी वो कुछ बनाती थी तो वो बहुत ही बेकार दिखता था.

अनन्या वीडियो में शेफ से ये भी कहती दिखाई दी कि, 'ये तो बहुत मुश्किल काम है.' साथ ही वो खाना बनाते वक्त डरी हुई भी दिखाई दी. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि, 'मैं सब कुछ खाती हूं और फिर मैं हर दिन वर्कआउट भी करती हूं.' उन्होंने ये भी साझा किया कि उसकी कुछ पसंदीदा मिठाई आइसक्रीम के साथ पिघला हुआ केक, ब्राउनी, चॉकलेट चिप कुकीज और मोदक सबसे ज्यादा फेवरेट हैं. ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो में अनन्या बटर मिलाने के लिए काफी मेहनत कर रही है और उन्होंने कहा कि वो गिरने की कगार पर है. शेफ ने पूछा, 'क्या आप रोज जिम नहीं जाती हैं?' अनन्या ने कहा, 'मुझे लगा कि मैं पूरी एक्सरसाइज की बदौलत फिट हूं, लेकिन मेरे बाइसेप्स बिल्कुल भी काम नहीं आए.' स्टार वर्सेज फूड सीजन 2 पहले ही अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर को होस्ट कर चुके है. आने वाले एपिसोड में जाकिर खान, बादशाह और नोरा फतेही नजर आएंगे. स्टार वर्सेज फूड का अगला एपिसोड 23 सितंबर से शुरू होगा.


Next Story