मनोरंजन

अनन्या पांडे ने की उर्फी जावेद की नकल, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देखकर कमेंट कर रहे लोग

Nil dhankar
19 March 2022 9:28 AM IST
अनन्या पांडे ने की उर्फी जावेद की नकल, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में देखकर कमेंट कर रहे लोग
x

पॉपुलर एक्टर चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे को बेशक ही बॉलीवुड में एंट्री करे काफी कम समय हुआ हो, लेकिन लोगों के दिलों में उन्होंने खास पहचान बना ली है. आज लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अनन्या के फैंस उनकी फिल्मों और एक्टिंग को देखने को लिए काफी बेताब रहते हैं. इतना ही नहीं बल्कि फैंस उनके हर लुक्स के दीवाने भी हो जाते हैं. लेकिन इस बार अनन्या का बेहद ही सिजलिंग अंदाज देखने को मिला.

हाल ही में एक पार्टी में अनन्या ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसे देख सबके होश उड़ गए थे. अब उसी ड्रेस में अनन्या ने कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. दरअसल धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता के बर्थडे सेलिब्रेशन का मौका था. इस दौरान बॉलीवुड की तमाम हस्तियां इस पार्टी में पहुंची थीं. इस इवेंट में सभी काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाई दे रहे थे.

लेकिन जब अनन्या ने पार्टी में एंट्री ली तो हर कोई उन्हें ही देखता रह गया. इस पार्टी में अनन्या पांडे ने हाई थाई स्लिट शीर ड्रेस पहने एंट्री ली. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस लुक की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. ऐसे में लोग एक्ट्रेस के फैशन सेंस को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. यहां तक कि कुछ लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद तक से कर दी. वहीं उनके फैंस ने उन्हें स्टनिंग और ग्लैमरस जैसे शब्द कहे.

बता दें अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से एंट्री की थी. इन सबके अलावा वो ईशान खट्टर के संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.


Next Story