मनोरंजन

दिवाली पार्टी में अनन्या पांडे-आदित्य रॉय की पकड़ी गई चोरी, सामने आया वीडियो

Neha Dani
21 Oct 2022 3:10 AM GMT
दिवाली पार्टी में अनन्या पांडे-आदित्य रॉय की पकड़ी गई चोरी, सामने आया वीडियो
x
करण जौहर ने अपने शो में ये भी बताया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे और अब अलग हो गए हैं।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का नाम कुछ दिनों से बहुत सुर्खियों में है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बुधवार रात को रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी की कुछ फोटोज सामने आईं जिसमें दोनों सबसे अलग एक-दूसरे के साथ बात करते दिखे। इतना ही नहीं अब गुरुवार को मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी रखी थी जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस दौरान आदित्य और अनन्या लगभग एक समय पर आए और फिर दोनों ने साथ में फोटोज क्लिक करवाईं। इतना ही नहीं दोनों ने ब्लैक कलर का ही आउटफिट पहना था।
दरअसल, सभी सेलेब्स को देखकर साफ पता चल रहा था कि मनीष की दिवाली पार्टी का थीम कलर व्हाइट, ब्लैक और गोल्डन था। हालांकि आदित्य और अनन्या ने ब्लैक कलर के आउटफिट्स ही चुने।



अब दोनों की साथ में फोटोज और वीडियोज देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या दोनों ने एक तरह से अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर लिया है।
वैसे बता दें कि इनके रिलेशनशिप की अफवाह करण जौहर के शो कॉफी विद करण से हुई थी। करण ने बताया था कि एक पार्टी के दौरान उन्होंने आदित्य और अनन्या को साथ में काफी अलग में टाइम स्पेंड करते देखा। अनन्या ने इस पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया। लेकिन उन्होंने आदित्य को हॉट बोला था। खैर अब देखते हैं कि आखिर कब तक दोनों इन खबरों को रोक पाएंगे।
अनन्या के बारे में बता दें कि इससे पहले वह ईशान खट्टर को डेट कर रही थीं। दोनों ने कभी अपना रिलेशन एक्सेप्ट नहीं किया था। लेकिन दोनों को साथ में कई बार टाइम स्पेंड करते देखा गया था। इतना ही नहीं दोनों इसी साल के शुरुआत में साथ में मालदीव भी गए थे। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में आते हुए और जाते हुए स्पॉट किया गया था। करण जौहर ने अपने शो में ये भी बताया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे और अब अलग हो गए हैं।

Next Story