मनोरंजन

अनन्या पांडे की कस्टमाइज्ड टी-शर्ट वायरल, शनाया पर जताया प्यार

Tara Tandi
2 Nov 2026 10:23 AM IST
अनन्या पांडे की कस्टमाइज्ड टी-शर्ट वायरल, शनाया पर जताया प्यार
x
मुंबई: एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त शनाया कपूर के लिए अपनी खास बर्थडे विश की एक झलक दिखाई। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने एक कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी हुई है। इस टी-शर्ट पर शनाया के बचपन की फोटो छपी है।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर, अनन्या ने एक मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें वह काली टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं। इस टी-शर्ट पर छोटी शनाया की फोटो है।
उन्होंने इस कैजुअल आउटफिट के साथ बेज (हल्के भूरे) रंग का बॉटम पहना है और एक ब्राइट पिंक हैंडबैग लिया हुआ है।
फोटो शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, "बिना यह कहे कि आज आपकी बेस्ट फ्रेंड का बर्थडे है, इसे कुछ इस तरह जाहिर करें।"
एक और सोशल मीडिया स्टोरी में, अनन्या ने शनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। बर्थडे मना रही शनाया, काले रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने हुए एक केक की तरफ झुकी हुई हैं, जिस पर एक मोमबत्ती लगी है। अपनी दोस्त को विश करते हुए अनन्या ने लिखा, "मेरी जिंदगी... हैप्पी बर्थडे, मेरी शनाया पपाया।"
बता दें कि अनन्या और शनाया बचपन से ही बहुत करीबी दोस्त रही हैं। उनकी मां, भावना पांडे और महीप कपूर भी बहुत अच्छी दोस्त हैं और दशकों से उनके बीच गहरी दोस्ती है।
भावना, जिनकी शादी एक्टर चंकी पांडे से हुई है, और महीप, जिनकी शादी एक्टर संजय कपूर से हुई है, काफी लंबे समय से दोस्त हैं।
ये दोनों नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नीलम कोठारी और सीमा सजदेह के साथ भी नजर आ चुकी हैं।
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, अनन्या ने 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह 'पति पत्नी और वो', 'गहराइयां', 'ड्रीम गर्ल 2' और 'खो गए हम कहां' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
उन्होंने डिजिटल स्पेस में भी कदम रखा और 'कॉल मी बे' सीरीज में काम किया, साथ ही वह 'CTRL' में भी दिखीं। उनकी हालिया फिल्मों में 'केसरी चैप्टर 2', 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' और 'चांद मेरा दिल' शामिल हैं। इस बीच, शनाया ने विक्रांत मैसी के साथ रोमांटिक ड्रामा 'आंखों की गुस्ताखियां' से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बेजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित 'तू या मैं' में अभिनय किया।
Next Story