मनोरंजन
बचपन से ही करीना कपूर खान को पंसद करती है अनन्या पांडे, शेयर की मजेदार थ्रोबैक तस्वीर
Rounak Dey
22 Sept 2021 10:31 AM IST

x
आपको सबसे ज्यादा प्यार. #birthdaygirl #sisterlove #beboisthebest # जन्मदिन मुबारक.”
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को लगभग पूरे बॉलीवुड ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन अनन्या पांडे (Ananya Panday) का इंस्टाग्राम पोस्ट सबसे अलग रहा. अनन्या ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने अपने हाथ में एक मैगजीन पकड़ा हुआ है और कवर पेज पर करीना कपूर दिखाई दे रही हैं. अनन्या पहले भी कई बार बता चुंकी हैं कि वो बेबो की बहुत बड़ी फैन हैं. उन्होंने पिछले कुछ इंटरव्यू में करीना कपूर खान को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस बताया था.
शेयर की गई तस्वीर में अनन्या पांडे (Ananya Panday Post) काफी छोटी दिखाई दे रही हैं. उन्होंने बैंगनी शर्ट, चश्मा और एक सफेद हेयरबैंड पहने हुए है. वह कैमरे की ओर पोज कर मुस्कुरा रही हैं. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरी पसंदीदा बेबो को जन्मदिन की शुभकामनाएं. पहले दिन से आप के लिए जुनूनी." करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी तस्वीर रीपोस्ट की और कमेंट में लिखा, "आप एक स्टार हैं." अनन्या के गाने 'बियॉन्से शर्मा जाएगी' के रिलीज़ होने पर करीना ने अपनी पोस्ट में लिखा, "तुम बहुत हॉट लग रही हो !!! वेल डन…" अनन्या ने उसका जवाब देते हुए लिखा, "थैंक यू माय मोस्ट फेवरेट."
अनन्या पांडे (Ananya Panday) के अलावा अन्य सितारों ने भी करीना कपूर को बर्थडे विश किया. करीना की बहन करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की और लिखा, "हमेशा आपके साथ रहूंगी. दुनिया की सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. मेरी जीवन रेखा. आपको सबसे ज्यादा प्यार. #birthdaygirl #sisterlove #beboisthebest # जन्मदिन मुबारक."
Next Story





