मनोरंजन
Anant-Radhika's blessing ceremony: आशीर्वाद समारोह में अमिताभ बच्चन समेत देश-विदेश की कई हस्तियां पहुंचीं
Bharti Sahu 2
14 July 2024 7:16 AM IST

x
Anant-Radhika's blessing ceremony: नवविवाहित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर और माधुरी दीक्षित समेत देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान, अभिनेता युगल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी आशीर्वाद समारोह में सज-धजकर पहुंचे। अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकार किम करदाशियां और उनकी बहन क्लो करदाशियां भी शामिल हुईं। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शुक्रवार को मुंबई में एक भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गये थे। अमिताभ बच्चन रंग-बिरंगा कुर्ता-पायजामा और शॉल ओढ़कर समारोह में पहुंचे। इस दौरान, उनकी नातिन नव्या नंदा और दामाद निखिल नंदा भी उनके साथ थे। ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या बच्चन के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और सास सविता छिब्बर के साथ ‘ग्रीन कार्पेट' पर नजर आए। सलमान खान नीले रंग के सूट में पहुंचे।
TagsAnant-Radhika's blessing ceremonyअमिताभ बच्चनहस्तियां Anant-Radhika's blessing ceremonyAmitabh Bachchancelebrities जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





