मनोरंजन

Anant-Radhika wedding:अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सितारों का जमावड़ा

Bharti Sahu 2
13 July 2024 12:52 AM GMT
Anant-Radhika wedding:अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में  सितारों का जमावड़ा
x
Anant-Radhika wedding: शुक्रवार 12 जुलाई को दोनों विधि-विधान के साथ हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। फिलहाल अनंत बारात के साथ अपनी दुल्हनिया राधिका को लेने पहुंच चुके हैं। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पर अंबानी परिवार के अलावा खेल जगत, फिल्मी दुनिया, राजनीतिक और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां लगातार पहुंच रही हैं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राजुकमार राव Rajkumar Raoअपनी पत्नी पत्रलेखा Patralekhaसंग पहुंचे। राजकुमार ने व्हाइट कोट और पत्रलेखा लाल सुर्ख लहंगे में नजर आईं। अनन्या पांडे Ananya Pandey ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। अनंत-राधिका की शादी में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra और उनके पति निक जोनस भी पहुंच चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री जम रही थी। जहां प्रियंका, निक के कुर्ते का बटन सही करती हुई दिखीं तो वहीं निक अपनी बीवी के बालों को संवारते हुए नजर आए। शाहरुख खान Shahrukh Khanकी बेटी सुहाना खान भाई आर्यन खान के साथ शादी में हिस्सा लेने पहुंचीं। सुहाना ने साड़ी पहनी थी। शादी में चार चांद लगाने के लिए 90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित Madhuri Dixitअपने पति और बेटे के साथ जियो वर्ल्ड सेंटर पधार चुकी हैं रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा Genelia D'Souza मराठी वेशभूषा में नजर आए। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या Hardik Pandyaका पिंक शेरवानी में ग्रीन पैंडेंट के साथ जलवा देखते ही बन रहा था।
Next Story