मनोरंजन

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में खिलाड़ियों का अलग अंदाज

Bharti Sahu 2
13 July 2024 12:59 AM GMT
Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में खिलाड़ियों का अलग अंदाज
x
Anant-Radhika Wedding: 12 जुलाई को एशिया के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने जा रही है। अनंत आज अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे। ऐसे में कुछ समय पहले ही अनंत अंबानी अपने परिवार के साथ जियो वर्ल्ड सेंटर में पहुंचे, जहां एक के बाद एक मेहमानों ने भी आना शुरू कर दिया। सभी सितारों ने मिलकर बारात में जमकर डांस भी किया। बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ खेल जगत के लोग भी काफी अलग अंदाज में नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी से लेकर हार्दिक पांड्या का परिवार भी इस समारोह में नजर आया। भव्य समारोह में कुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा भी काफी खूबसूरत अंदाज में पहुंचे थे। पंखुड़ी ने इस दौरान लाल रंग का लहंगा पहना था, जो देखने में काफी खूबसूरत था। अनंत अंबानी का शादी में ईशान किशन पेस्टल रंग की शेरवानी पहनकर पहुंचे। उनकी इस शेरवानी पर सिल्वर वर्क था। इस लुक में वो काफी हैंडसम दिख रहे हैं। अनंत अंबानी की शादी में पूर्व क्रिकेटर के श्रीकांत अपनी पत्नी विद्या के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गोल्डन रंग का कुर्ता पहना था, तो वहीं उनकी पत्नी ने गोल्डन और पर्पल रंग की साड़ी पहनी थी। अनंत की शादी में युजवेंद्र चहल और धनश्री भी एथनिक अवतार में पहुंचे। लहंगे में धनश्री बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। इसके साथ ही युजवेंद्र चहल भी काफी हैंडसम लग रहे हैं
Next Story