मनोरंजन

Anant-Radhika Sangeet: ग्रैंड होगी अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी

Bharti Sahu 2
1 July 2024 6:44 AM IST
Anant-Radhika Sangeet: ग्रैंड होगी अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी
x
Anant-Radhika Sangeet: इन दिनों अंबानी परिवार अपने घर के छोटे बेटे अनंत की शादी को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. कभी गुजरात के जामनगर में तो कभी इटली में प्री-वेडिंग फंक्शन करने के बाद अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध (Anant Ambani-Radhika Merchant's Wedding) जाएंगे.
संगीत की तैयारियां हुई शुरू
अनंत Anantऔर राधिका Radhikaकी शादी के लिए अंबानी परिवार में जोरदार तैयारियां चल रही हैं. परिवार के लोगों ने संगीत के लिए रिहर्सल भी शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक, अनंत-राधिका की संगीत परफॉर्मेंस के लिए 2 अलग बैचेस प्लान किए गए हैं, अनंत और राधिका के संगीत के फंक्शन में डांस और म्यूजिक कपल की लव स्टोरी को रिप्रेजेंट करेंगे.दोनों की लव स्टोरी दिखाई जाएगी की कैसे इनकी मुलाकात हुई कैसे उनका प्यार परवान चढ़ा. संगीत में बॉलीवुड गानों से लेकर राधिका मर्चेंट के पसंदीदा सिंगर्स कैटी पेरी, ब्रिटनी स्पीयर्स और रिहाना के गाने बजाए जाएंगे. वहीं खबर ये भी हैं कि अनंत-राधिका के संगीत के फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स की परफॉर्मेंस भी होगी.
Next Story