मनोरंजन
‘रीमेक’ फिल्मों पर आनंद पंडित ने जताई चिंता, बॉलीवुड से की खास अपील
jantaserishta.com
10 Jun 2025 3:47 PM IST

x
मुंबई: मशहूर फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने बॉलीवुड में रीमेक पर बढ़ती निर्भरता पर चिंता जताई है। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत से मौलिक कहानी कहने की कला को फिर से अपनाने की अपील की।
पंडित ने बॉलीवुड के सुनहरे दौर को याद करते हुए कहा कि पहले मौलिक कहानियों ने हिंदी सिनेमा को खास बनाया था। लेकिन, आज फिल्म निर्माता दक्षिण भारतीय और क्षेत्रीय फिल्मों से प्रेरणा ले रहे हैं या उनकी रीमेक बना रहे हैं। उन्होंने इसे रचनात्मकता की कमी का कारण बताया।
आनंद पंडित ने कहा, “मौलिकता हिंदी सिनेमा की ताकत थी। अब हम रीमेक और दूसरी भाषाओं की फिल्मों पर निर्भर हो रहे हैं, जो सही नहीं है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म निर्माता नई और जीवंत कहानियां लाएंगे, जो गुणवत्ता और ताजगी से भरपूर हों। 'बिग बुल' जैसी कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके आनंद पंडित का मानना है कि रीमेक कहानियों पर निर्भरता लंबे समय तक कारगर नहीं है।
उन्होंने बताया, “फिल्में जुनून और रचनात्मकता के साथ बननी चाहिए। उन्हें सिर्फ व्यावसायिक प्रोजेक्ट की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। लेखक और निर्देशक का विजन फिल्म में दिखना चाहिए।” पंडित ने मलयालम फिल्म ‘थुदरम’ की हालिया सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि मौलिक कहानियां आज भी दर्शकों को आकर्षित करती हैं।
‘थैंक गॉड’ के निर्माता ने बताया कि एक अच्छी फिल्म के लिए रचनात्मकता और व्यावसायिकता का संतुलन जरूरी है। मजबूत कहानी और नए विचार सिनेमा की नींव हैं, लेकिन बाजार की जरूरतों को समझना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, “फिल्म का हिट या फ्लॉप होना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर निर्भर नहीं करता। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप उसमें रचनात्मक और वित्तीय रूप से कितना निवेश करते हैं। अगर फिल्म निर्माता सार्थक कहानियों के बजाय सिर्फ प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देंगे, तो बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ेगा। रचनात्मकता और व्यवसाय को मिलकर चलना होगा, वरना दर्शकों से जुड़ना मुश्किल हो जाएगा।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





