मनोरंजन

अमृता ने बताया था कि, उन्होंने एक बार सैफ को 100 रुपये उधार दिए थे, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताई थी वजह

Shiddhant Shriwas
10 Oct 2021 10:01 AM IST
अमृता ने बताया था कि, उन्होंने एक बार सैफ को 100 रुपये उधार दिए थे, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताई थी वजह
x
एक समय था, जब बॉलीवुड में सैफ अली खान और अमृता सिंह का नाम एक साथ लिया जाता था। दोनों ने 1991 में अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक समय था, जब बॉलीवुड में सैफ अली खान और अमृता सिंह का नाम एक साथ लिया जाता था। दोनों ने 1991 में अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। सैफ अमृता से 12 साल छोटे हैं। इतना ही नहीं, दोनों के बीच धर्म का भी बहुत बड़ा फासला था, लेकिन इन सभी अंतर को खत्म करते हुए सैफ और अमृता ने एक-दूजे के साथ हमेशा रहने का फैसला किया था। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए, जिनके साथ अमृता और सैफ काफी खुश थे।

लेकिन दोनों के रिश्ते के बीच वक्त के साथ तनाव आने लगा था। इसी वजह से साफ और अमृता ने शादी के 13 साल बाद आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। हालांकि, जब अमृता सिंह और सैफ अली खान एक कपल थे, तब दोनों ही सिमी गरेवाल के शो 'Rendezvous with Simi Garewal' में पहुंचे थे। इस दौरान अमृता ने बताया था कि, उन्होंने एक बार सैफ को 100 रुपये उधार दिए थे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

अमृता सिंह ने सिमी गरेवाल के चैट शो में सैफ अली खान को 100 रुपये उधार देने की वजह से बारे में बताते हुए कहा, 'एक बार सैफ अली खान मेरे घर आए, और तब वह दो दिन तक मेरे घर ही रुक गए थे। इसके बाद जब उन्हें शूटिंग के लिए जाना पड़ा था तो उन्होंने मुझसे 100 रुपये मांगे थे क्योंकि, उनके पास पैसे नहीं थे। तो, मैंने कहा था, आप मेरी कार क्यों नहीं लेते? सैफ ने जवाब देते हुए कहा था, मेरे लिए प्रोडक्शन की कार बाहर इंतजार कर रही है, इसलिए मुझे आपकी कार की जरूरत नहीं है। सैफ की इस बात पर मैंने कहा था, नहीं, ले लो। अगर और कुछ नहीं तो आप कम से कम कार वापस करने के लिए तो वापस आएंगे।'

इसके आगे एक्ट्रेस ने सैफ अली खान की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि, मेरी शादी मुझसे छोटे आदमी से होगी। सैफ ही एकमात्र व्यक्ति थे, जो मेरे साथ शांत रहते थे। उनकी ये बात मेरे लिए बहुत मायने रखती थी।'

इस चैट शो में सैफ ने भी अमृता की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि, आप बहुत कम ऐसे लोगों से मिलते हैं, जिनके साथ आपका कनेक्शन बनता है और जो आपको लिए कुछ करते हैं। मुझे नहीं लगा था कि, मैं दोबारा किसी को तलाश कर पाता, इसी वजह से मैं यहा रुक गया।'

सैफ ने करीना से की दूसरी शादी

सैफ अली खान ने अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद करीना कपूर के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। अभिनेता ने करीना से साल 2012 में शादी रचाई। आज के समय में दोनों दो बेटों तैमूर और जेह के माता-पिता हैं।

Next Story