मनोरंजन

होली के स्पेशल गाने में नजर आई आम्रपाली-निरहुआ की शानदार केमिस्ट्री

Soni
13 March 2022 1:30 PM GMT
होली के स्पेशल गाने में नजर आई आम्रपाली-निरहुआ की शानदार केमिस्ट्री
x

होली (Holi 2022) आने से पहले सोशल मीडिया पर भोजपुरी गानों की बहार आ चुकी है। भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और किंग दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirahua) जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं तो फैंस देखते ही रह जाते हैं। इस बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे के होली सॉन्ग ने धूम मचा दी है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में आम्रपाली के ससुर होली पर जीएसटी जोड़कर दहेज मांगते नजर आ रहे हैं।

इस जोड़ी का हर गाना और हर फिल्म उनके फैंस को पसंद आती है। दोनों इस कदर हिट हैं कि अब तक दर्जनों फिल्मों और सैकड़ों गानों में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के जबरदस्त डांस के साथ उनका रोमांस भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को अब तक 58,600,775व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स प्यार लाल यादव द्वारा लिखे गये हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी जगत की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है।

Next Story