मनोरंजन

निरहुआ से मिलने को तड़पती दिखी आम्रपाली दुबे, याद में रो- रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

Gulabi
2 March 2022 1:18 PM GMT
निरहुआ से मिलने को तड़पती दिखी आम्रपाली दुबे, याद में रो- रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो
x
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का वीडियो
Holi Mein Raja Aaja Doha Qatar Se Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ'(Nirahua) और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। होली (Holi 2022) आने में महज कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में होली से पहले दोनों का रोमांटिक होली सॉन्ग फैंस को दीवाना बना रहा है।
गाना 'होली में राजा आजा दोहा करत से' (holi mein raja aaja doha qatar se) इस समय यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। ये गाना भोजपुरी एल्बम Holi Mein Puranki Biwi Band Kar Da Modiji का है। इस गाने को निरहुआ (nirahua) और प्रियंका सिंह (priyanka singh) ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल आजाद सिंह के हैं। जबकि संगीत ओम झा ने दिया है। इस गाने को अभी तक यूट्यूब पर 14,981,107 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने में दोनों एक दूसरे को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां देखिये यह वीडियो -
Next Story