मनोरंजन

आम्रपाली दुबे-पवन सिंह के VIDEO ने मचाया गर्दा, देखें ये Romantic Seen...

Triveni
1 Dec 2020 6:50 PM IST
आम्रपाली दुबे-पवन सिंह के VIDEO ने मचाया गर्दा,  देखें ये Romantic Seen...
x
सुपरस्टार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना राते दीया बुताके को बहुत पसंद किया जा रहा है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सुपरस्टार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना राते दीया बुताके को बहुत पसंद किया जा रहा है. भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर्स पवन सिंह और आम्रपाली दुबे दर्शकों के सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. इस जोड़ी का एक गाना जो है तो पुराना लेकिन फिर से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में पवन सिंह और आम्रपलाई दुबे की जबरजस्त रोमांटिक केमेस्ट्री दिखाई गई है. ये गाना भोजपुरी का सबसे ज्यादा देखे जाने वालों गाने में से एक है

पवन सिंह और आम्रपाली के इस वीडियो में एक अलग ही मजा है। इस गाने के बोल है 'रात दीया बुता के पिया क्या क्या किया' ये गाना सुपरहिट फिल्म 'सत्या' का है, इस गाने में नई दुल्हन के अवतार में दिख रही हैं आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के साथ काफी जम रही है.

इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है और उनका साथ इंदु सोनाली ने दिया है. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 875 मिलियन बार देखा जा चुका है और वीडियो में पवन और आम्रपाली धमाकेदार डांस करते हुए दिख रहे हैं.गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है.



Next Story