मनोरंजन
आम्रपाली दुबे-निरहुआ हुए रोमांटिक, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ PHOTO
Shubhra Nandy
21 April 2021 12:11 PM IST

x
आम्रपाली दुबे(Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव(Dinesh Lal Yadav) यानी कि निरहुआ(Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आम्रपाली दुबे(Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव(Dinesh Lal Yadav) यानी कि निरहुआ(Nirahua) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी है. फैंस दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं. दोनों की फिल्में जब भी रिलीज होती हैं हिट हो जाती हैं. फिलहाल दोनों कोविड पॉजिटिव हैं और अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं. इसी बीच आम्रपाली ने निरहुआ के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
इस फोटो में दोनों एक-दूसरे के बहुत क्लोज हैं. आम्रपाली ने निरहुआ का चेहरा पकड़ा हुआ है और बड़े ही प्यार से उन्हें देख रही हैं. फोटो शेयर करते हुए आम्रपाली मे दिनेश लाल यादव को टैग करते हुए नजर ना लगने वाले इमोजी यूज किया है. आम्रपाली के इस पोस्ट पर दिनेश ने किस वाला इमोजी पोस्ट किया है.
यहां देखें आम्रपाली और निरहुआ की रोमांटिक फोटो see aamrapali and nirahua फोटो
बता दें कि आम्रपाली के बाद निरहुआ की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आम्रपाली ने निरहुआ के साथ फोटो शेयर कर उनके जल्द से ठीक होने की दुआ मांगी थी. आम्रपाली ने फोटो शेयर कर लिखा था, 'जल्दी ठीक हो जाओ मेरे फाइटर.' इसके साथ ही आम्रपाली ने हार्ट और किस इमोजी भी यूज की थी.
मास्क पहनने के लिए फैंस को दिया था मैसेज
इससे पहले आम्रपाली ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपना मास्क उतारने लगती हैं फिर एकदम से रुक जाती हैं और कहती हैं नहीं वो मास्क नहीं उतारेंगी. आम्रपाली ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, मेरा विश्वास कीजिए. हमे अपना मास्क नहीं उतारना चाहिए.
आम्रपाली और निरहुआ की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में जिस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी वो निरहुआ के साथ ही थी. दरअसल, आम्रपाली ने फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी में डेब्यू किया था. पहली ही फिल्म से दोनों ने धमाल मचा दिया था. इसके बाद दोनों ने कई फिल्में साथ में की. डायरेक्टर्स भी दोनों को साथ में अपनी फिल्म में साइन करते हैं.
कुछ दिनों पहले आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की फिल्म रोमियो राजा रिलीज हुई थी. आम्रपाली और निरहुआ की ये फिल्म बच्चों के सामान्य अधिकार उन्हें दिलाने की लड़ाई पर आधारित थी.
Next Story





