मनोरंजन

प्रवेशलाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे ने की शादी, फैंस को लगा तगड़ा झटका

Rani Sahu
27 Nov 2021 5:24 PM GMT
प्रवेशलाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे ने की शादी, फैंस को लगा तगड़ा झटका
x
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) अक्सर निरहुआ (Nirahua) यानी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के साथ अपनी कैमेस्ट्री को लेकर चर्चाओं में रहती हैं

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) अक्सर निरहुआ (Nirahua) यानी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के साथ अपनी कैमेस्ट्री को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। आम्रपाली जिस भी फिल्म में निरहुआ के साथ रोमांस करती हैं, वो मूवी सुपरहिट हो जाती है। दर्शक इस जोड़ी की आने वाली फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं और इनकी फिल्म रिलीज होते ही हर तरफ छा जाती है। हालांकि, आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी लेटेस्ट वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

दरअसल आम्रपाली दुबे के नए वीडियों को देखकर फैंस को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनके नए वीडियों में वह ब्याह रचाती नजर आ रही हैं। इसे खुद आम्रपाली दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। वही शॉकिंग बात तो यह है कि आम्रपाली, निरहुआ की नहीं बल्कि उनके छोटे भाई प्रवेशलाल यादव (Pravesh Lal Yadav) की दुल्हन बनी हैं। वहीं, वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी सॉन्ग 'दिन शगना दा' बजते हुए सुनाई दे रहा है।
वीडियो में आम्रपाली और प्रवेशलाल यादव दोनों येलो कलर का ऑउटफिट पहने स्टेज पर बैठे नजर आ रहे हैं। ये क्लिप सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में तकरीबन 30 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। एक तरफ सोशल मीडिया पर कुछ लोग दोनों को शादी की बधाई देते देखे गए हैं। तो वहीं, कई लोगों ने इसे निरहुआ के साथ धोखा बताया है।
लेकिन आखिर इस शादी के पीछे का सच क्या है?, ये कोई नहीं जानता। अपको बता दें कि, ये शादी असली नहीं है,बल्कि ये वीडियो एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'साजन' के सेट का है। जिसके बारे में उन्होंने अपने कैप्शन में बताया भी हैं।


Next Story