मनोरंजन

आम्रपाली दुबे को हुआ कोरोना

Shubhra Nandy
11 April 2021 10:33 AM IST
आम्रपाली दुबे को हुआ कोरोना
x
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के बाद अब कोरोनावायरस (Coronavirus) भोजपुरी स्टार्स को अपनी चपेट में ले रहा है.

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के बाद अब कोरोनावायरस (Coronavirus) भोजपुरी स्टार्स को अपनी चपेट में ले रहा है. भोजपुरी सिनेमा की सबसे चहेती अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) कोरोनावायरस का शिकार हो गई हैं. इसकी जानकारी खुद आम्रपाली दुबे ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. फिलहाल, आम्रपाली दुबे घर पर ही क्वारंटीन हैं. आम्रपाली ने अपने पोस्ट के जरिए अपने फैंस से उन्हें दुआओं में याद रखने की अपील की है.

आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- "मैं यहां आपको यह बताना चाहती हूं कि आज सुबह मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. मैं और मेरा परिवार हर आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं और मेडिकल केयर ले रहे हैं. चिंता मत कीजिए, हम बिल्कुल ठीक हैं. मेरे और मेरे परिवार को सिर्फ अपनी दुआओं में रखिएगा."
यहां देखें आम्रपाली दुबे का इंस्टाग्राम पोस्ट

आम्रपाली दुबे के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके फैंस काफी दुखी हो गए हैं. आम्रपाली के इस पोस्ट पर उनके फैंस उनके प्रति चिंता जाहिर कर रहे हैं. साथ ही वह आम्रपाली दुबे को अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं. फिलहाल, यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर आम्रपाली दुबे को कोरोनावायरस कैसे हो गया है. हालांकि, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वह कोरोना की चपेट में आई हैं. पर इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं.
देश में कोरोनावायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे में कलाकारों को सलाह दी गई है कि वह कोविड प्रोटोकॉल के तहत हर सावधानियां बरतते हुए ही शूटिंग का हिस्सा बनें. पिछले कुछ हफ्तों में मनोरंजन जगत की कई हस्तियां कोरोना का शिकार हुई हैं. ऐसे में हर किसी को अहम सावधानियां बरतने की जरूरत हैं. कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और आलिया भट्ट जैसे कई कलाकार कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए.
फिलहाल, आम्रपाली दुबे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म आशिकी को लेकर काफी बिजी चल रही हैं. इस फिल्म में आम्रपाली के अपोजिट खेसारी लाल यादव नजर आएंगे. कुछ दिनों पहले आम्रपाली ने आशिकी के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका और खेसारी का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था.


Next Story