मनोरंजन

आम्रपाली दुबे-दिनेश ने ट्रैक्टर पर किया ऐसा डांस, दर्शकों के बीच मची खलबली

Triveni
5 Jan 2021 12:39 PM GMT
आम्रपाली दुबे-दिनेश ने ट्रैक्टर पर किया ऐसा डांस, दर्शकों के बीच मची खलबली
x
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर आम्रपाली दुबे और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के गाने आए दिन दर्शकों के बीच धमाल मचाते रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के गाने आए दिन दर्शकों के बीच धमाल मचाते रहते हैं। इसी बीच दोनों स्टार्स का जबरदस्त गाना 'कचाकच मा लेवेली' का वीडियो इन दिनों यूट्यूब एक बार फिर धमाल मचा रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे अपनी अदाओं और धांसू डांस का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं दिनेश लाल यादव का भी एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने को ओम झा और आम्रपाली दुबे ने मिलकर गाया है। वहीं इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। देखें ये शानदार वीडियो



Next Story