मनोरंजन

आम्रपाली दुबे ने कच्चा बादाम गाने पर किया डांस, ठुमके देखकर हिल गया इंटरनेट

Rounak Dey
11 Feb 2022 10:34 AM IST
आम्रपाली दुबे ने कच्चा बादाम गाने पर किया डांस, ठुमके देखकर हिल गया इंटरनेट
x
मानों वो उन्हें इस गाने पर डांस के लिए चैलेंज कर रही हों।

Aamrapali Dubey dance on Kacha Badam: आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। इन दिनों कच्चा बादाम गाना काफी ज्यादा फेमस है। इस गाने पर हर एक सेलिब्रेटी रील बनाते नजर आ रहा है। आम्रपाली ने भी अब इस गाने पर जमकर डांस किया हैं। बैंगनी कलर की साड़ी पहनकर उन्होंने ऐसी कमरिया हिलाई है कि उनके ठुमके देखकर सोशल मीडिया हिल गया है। उनके साथ गाने में कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय भी नजर आ रहे हैं। दोनों एक ही स्टेप पर तालमेल कर रहे हैं। कमाल की बात है कि इस वीडियो में आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को भी टैग किया है। ऐसा लग रहा है मानों वो उन्हें इस गाने पर डांस के लिए चैलेंज कर रही हों।




Next Story