मनोरंजन
नीली साड़ी में भोजपुरी ट्रैक पर थिरकीं आम्रपाली दुबे, वीडियो वायरल
jantaserishta.com
30 April 2024 3:58 PM IST

x
मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने भोजपुरी ट्रैक 'नेहिया के फुलवा' पर डांस किया। वीडियो में वह ब्लू कलर की साड़ी में 'नेहिया के फुलवा' गाने पर लिप-सिंक करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप लुक के साथ अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है।
पवन सिंह और पलक मुच्छल द्वारा गाया गया यह सॉन्ग दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और मधु शर्मा अभिनीत फिल्म 'दूल्हे राजा' का है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "भोजपुरी का सबसे खूबसूरत ट्रैक 'नेहिया के फुलवा'......"
आम्रपाली ने अपने ए्क्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में शो 'सात फेरे: सलोनी का सफर' से की थी। भोजपुरी सिनेमा में उनका डेब्यू 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से हुआ। इस बीच, वह जल्द ही प्रदीप पांडे और संचिता बनर्जी के साथ 'कभी खुशी कभी गम' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है और निर्माता निशांत उज्जवल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





