मनोरंजन

आम्रपाली दुबे अपनी एक फिल्म के लिए लेती है इतनी फीस, इस अभिनेत्री को दी मात

Shiddhant Shriwas
2 Oct 2021 4:32 AM GMT
आम्रपाली दुबे अपनी एक फिल्म के लिए लेती है  इतनी फीस, इस अभिनेत्री को दी मात
x
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम है। यूपी और बिहार में उनकी एक अलग ही प्रशंसकों की लिस्ट हैं। कम समय में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम है। यूपी और बिहार में उनकी एक अलग ही प्रशंसकों की लिस्ट हैं। कम समय में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है। आम्रपाली दुबे की फिल्मों से लेकर उनके गानों और उनके जबरदस्त अंदाज के लोग कायल हैं। आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। आम्रपाली दुबे अपने करियर में लगातार ऊंचाइयों को छू रही हैं और एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ वो भोजपुरी सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गईं हैं।

इस अभिनेत्री को फीस के मामले में दी मात

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्मों में अपनी बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए अपनी फीस बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आम्रपाली दुबे जहां पहले एक फिल्म के लिए करीब 8 से 9 लाख रूपये फीस लेती थीं तो अब वहीं उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 10 लाख रूपये कर दी है। फिल्मों के लिए मोटी फीस लेने के मामले में आम्रपाली दुबे ने मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी को भी पछाड़ दिया है।

रानी चटर्जी को दी मात

रानी चटर्जी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका सिक्का एक समय में भोजपुरी फिल्मों में चलता था और यही वजह थी कि वो अपनी एक फिल्म के लिए अच्छी खासी फीस चार्ज करती थीं। लेकिन अब आम्रपाली दुबे ने उन्हें पछाड़ दिया है और अब वो सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। आम्रपाली के अलावा भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की सूची में शामिल हैं।

निरहुआ के साथ सुपरहिट है जोड़ी

आम्रपाली दुबे के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी। उन्होंने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ निरहुआ थे। निरहुआ और आम्रपाली ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेहतरीन जोड़ी मानी जाती हैं।

डॉक्टर बनना चाहती थीं आम्रपाली

1987 में गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली को अभिनेत्री बनने में कोई दिलचस्पी नहीं थीं। उनका पालन-पोषण मुंबई में ही हुआ है। आम्रपाली बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। हालांकि पढ़ने में उनका मन बिलकुल भी नहीं लगता था। एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया था और भोजपुरी फिल्मों में आने का फैसला क्यों किया इस बात का भी खुलासा किया था।

दादी मां के तानों से तंग आ गई थीं आम्रपाली

एक मीडिया बातचीत के दौरान आम्रपाली ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने पहली भोजपुरी फिल्म अपनी दादी मां की खुशी के लिए की थी। दरअसल आम्रपाली की दादी को लगता था कि उनके गांव में कोई उन्हें नहीं पहचानता है, जिसे लेकर उन्हें दादी से दिन रात ताने मिलते थे। आम्रपाली ने बताया कि, 'मैं दादी के तानों से तंग आ गई थी। मैंने इतने सारे टीवी शोज किए लेकिन उन्हें लगता है मुझे कोई नहीं जानता, इस बात ने मुझे काफी निराश किया।

Next Story