मनोरंजन
निरहुआ की 'ड्रीम गर्ल' बनीं आम्रपाली दुबे, VIDEO रिलीज होते ही वायरल
Shubhra Nandy
11 Jan 2021 12:39 PM IST

x
भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता दिनेशलाल यादव के गाने या फिल्म का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता दिनेशलाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के गाने या फिल्म का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी बीच निरहुआ के एक नए गाने 'ड्रीम गर्ल' का टीजर इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है. इस टीजर के वीडियो को सोशल मीडिया पर भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
निरहुआ और आम्रपाली के इस नए भोजपुरी गाने के टीजर का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को 24 घंटे के अंदर एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो आइए आप भी देखिए निरहुआ और आम्रपाली का ये नया वीडियो-
बता दें, निरहुआ अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं. अपने फैंस के बीच वह निरहुआ के नाम से मशहूर हैं. भोजपुरी फिल्म जगत में निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी काफी मशहूर है. आए दिन इन दोनों की फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आती है. साथ ही दोनों के गाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर हंगामा मचाते रहते हैं.
वर्कफंट की बात करें तो निरहुआ जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'फसल' में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था. फिल्म 'फसल' के फर्स्ट लुक में निरहुआ किसान के वेश में नजर आ रहे हैं, वो भी ठेठ देसी अंदाज में. इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं.
Next Story





