मनोरंजन

Amrapali Dubey और निरहुआ के गाने ‘मरून कलर सड़िया’ ने अब बनाया ये नया रिकॉर्ड,

Rajeshpatel
27 Aug 2024 4:40 PM IST
Amrapali Dubey  और निरहुआ के गाने ‘मरून कलर सड़िया’ ने अब बनाया ये नया रिकॉर्ड,
x
Mumbai.मुंबई: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की तुलना शाहरुख-काजोल की जोड़ी से होती है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ये दोनों जिस भी गाने में नजर आते हैं वो सुपरहिट हो जाती हैं। हाल ही में ये दोनों सितारे फिल्म फसल में नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी, वहीं इस फिल्म का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ भी खूब सुना और देखा जाता है। इस गाने ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए हैं।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के गाने ने बनाया रिकॉर्ड
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के गाने ‘मरून कलर सड़िया’ ने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं। 5 महीने पहले ये गाना रिलीज हुआ और हर तरफ छाया हुआ है। इस गाने पर खूब सारे रील्स बने और कई लोगों ने इस गाने पर रील्स बनाकर व्यूज बटोरे हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 181 मिलियन यानी कि 18 करोड़ 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स करके गाने की तारीफ कर रहे हैं।
मरून कलर सड़िया गाना
भोजपुरी सॉन्ग मरून कलर साड़िया में आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ खेत में रोमांस करती नजर आ रही हैं। गाने में आम्रपाली मरून साड़ी में हैं, वहीं निरहुआ उन्हें कभी पायल पहनाते तो कभी उनके रूप की तारीफ करते दिखते हैं। मरून कलर साड़िया गाने को कल्पना और नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है। ये फिल्म फसल का गाना है जिसका निर्देशन पराक पाटिल ने किया है। फसल फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा संजय पांडे, विनीत विशाल, शुभी शर्मा, अयाज खान, अरुणा गिरी, तृषा सिंह भी अहम रोल में हैं। फिल्म के डायलॉग राकेश त्रिपाठी ने लिखे हैं। फिल्म का म्यूजिक ओम झा और आर्य शर्मा ने दिया है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ हाल ही में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 4 में नजर आए। ये फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई।
Next Story