मनोरंजन

इंटरनेट छाई आम्रपाली दुबे और निरहुआ का 'बिल के पीछे पड़ गईला' गाना, देखें वीडियो वायरल

Rani Sahu
26 Jan 2022 12:21 AM IST
इंटरनेट छाई आम्रपाली दुबे और निरहुआ का बिल के पीछे पड़ गईला गाना,  देखें वीडियो वायरल
x
भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फैन फोलोइंग बहुत ही जबरदस्त है

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फैन फोलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि उनके गाने और फिल्म आते ही सुपरहिट की लिस्ट में शामिल हो जाते है। भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ (nirahua) और आम्रपाली दुबे Aamrapali Dubey) की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। निरहुआ और आम्रपाली जब भी साथ नजर आते हैं, तो सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए एक बार फिर से बेहद ही रोमांटिक गाना लेकर आये हैं, जिसे इस समय लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

गाना 'बिल के पीछे पड़ गईला' (Bil Ke Peechhe Pad Gayila) इस समय यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ नोक-झोक करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों की बोल्ड केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैंस इस गाने को बार-बार यूट्यूब पर देख रहे हैं। ये गाना फिल्म 'निरहुआ चले ससुराल 2' का है।
इस सुपरहिट गाने को अब तक कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इंटरनेट की दुनिया में यह गाना ताबड़तोड़ वायरल है। 'वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे पिंक मिनी ड्रेस में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। निरहुआ और आम्रपाली का यह डांस वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में 'निरहुआ चलल लंदन 2' (Nirahua Chalal London 2) फिल्म की घोषणा की हैं।इससे पहले 'निरहुआ चलल लंदन' पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया था। इसी को देखते हुए फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' (Nirahua Chalal London 2) का ऐलान किया गया है। वहीं 'निरहुआ चलल लंदन'-2 फिल्म की शूटिंग लंदन में की जाएगी।
Next Story