मनोरंजन

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांटिक सॉन्ग 'सामान चुनमुनिया' ने मचाई तहलका, फैन्स के उड़े होश

Rani Sahu
6 April 2022 11:25 AM GMT
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांटिक सॉन्ग सामान चुनमुनिया ने मचाई तहलका, फैन्स के उड़े होश
x
भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फैन फोलोइंग बहुत ही जबरदस्त है

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फैन फोलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि उनके गाने और फिल्म आते ही सुपरहिट की लिस्ट में शामिल हो जाते है। भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ (nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। निरहुआ और आम्रपाली जब भी साथ नजर आते हैं, तो सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है। इसी कड़ी में दोनों स्टार्स का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।

आपको बता दें कि इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक रोमांटिक गाना 'सामान चुनमुनिया' ने यूट्यूब पर तहलका मचा रखा है। इस वीडियो में दोनों का कातिलाना अंदाज फैन्स को खूब पसन्द आ रहा है। निरहुआ और आम्रपाली के बीच की केमिस्ट्री तो बेहतरीन है हीं दोनों के बीच का रोमांस भी जानलेवा है जो दर्शकों को काफी भा रहा है।
गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने एक साथ सबसे ज्यादा फिल्मों में काम किया है । भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फैन्स को इन दोनों स्टार्स की ही जोड़ी पसन्द आती है। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस सुपर हिट सॉन्ग 'सामान चुनमुनिया' को इंदू सोनाली और ओम झा ने अपनी आवाज दी हैं। इस गीत के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं तथा संगीत दिया है ओम झा ने।
आम्रपाली और निरहुआ के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों स्टार्स आने वाली फिल्म 'आई मिलन की रात' में नजर आएंगे। इस सुपरहिट जोड़ी की फिल्म में रोमांस के साथ-साथ हॉरर का तड़का भी देखने को मिलेगा। खबरों की माने तो निरहुआ इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और प्रीति मौर्या दोनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।


Next Story