मनोरंजन

आम्रपाली और निरहुआ के रोमांटिक वीडियो ने चढ़ाया इंटरनेट का पारा, बार- बार देखा जा रहा ये गाना

Gulabi
4 Nov 2021 10:12 PM IST
आम्रपाली और निरहुआ के रोमांटिक वीडियो ने चढ़ाया इंटरनेट का पारा, बार- बार देखा जा रहा ये गाना
x
आम्रपाली और निरहुआ का रोमांटिक वीडियो

Bhojpuri Video Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) और आम्रपाली दुबे (aamrapali dubey) की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों के डांस वीडियो आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। दोनों जब भी साथ में आते हैं तो फैंस को खूब एंटरटेन करते हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।


निरहुआ और आम्रपाली दुबे 'मनबा ना राजा जब तू चीख लेबा हो' (manba na raja jab tu chikh leba ho) गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। ये गाना फिल्म 'राम लखन' (ram lakhan) का है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना ने गाया है। वहीं इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली बंद कमरे में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
Next Story