मनोरंजन
अमिताभ बच्चन का छिपा हुआ टैलेंट आया सामने, रणबीर कपूर ने बताया घर का राज
jantaserishta.com
11 Nov 2026 11:16 AM IST

x
मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों रामायण: पार्ट 1 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति -18' में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के संगीत के प्रति जुनून और उनके कम जाने-पहचाने पक्ष के बारे में बात की।
रणबीर कपूर ने बताया कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन के घर में एक प्राइवेट रिकॉर्डिंग स्टूडियो है, जहां वह रातभर रैप और भजन रिकॉर्ड करते हैं, लेकिन वह उन्हें कभी रिलीज नहीं करते हैं। रणबीर कहते हैं, "बच्चन साहब के घर में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो है। वे रात-रात भर रैप और भजन रिकॉर्ड करते हैं, लेकिन कभी रिलीज नहीं करते।"
रणबीर की बात का जवाब देते हुए, अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में रिकॉर्डिंग की क्वालिटी और आधुनिक संगीत तकनीक के जादू के बारे में बात की। मेगास्टार ने पिच-करेक्शन टेक्नोलॉजी का जिक्र करते हुए कहा, "पर वो गाने लायक हो तो ना। एक वो यंत्र-सा आता है ना, जिसमें इधर से गाना गाओ बेसुरा, उधर सुर में निकलता है।"
अमिताभ बच्चन का संगीत के प्रति गहरा और आत्मीय लगाव है और अपने करियर के दौरान मेगास्टार ने कई गाने खुद भी गाए हैं। साल 1979 में फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' के गाने 'मेरे पास आओ' से उन्होंने अपनी गायकी की शुरुआत की थी।
उनके द्वारा गाए गए और फिल्माए गए लोकप्रिय गानों में 'रंग बरसे' (सिलसिला), 'मेरे अंगने में' (लावारिस), 'होरी खेले रघुवीरा' (बागबान), 'मैं यहां तू वहां' (बागबान), 'एकला चलो रे' (कहानी) और 'पिडली सी बातें' (शमिताभ) शामिल हैं।
उन्होंने आगे भी कई यादगार गानों को अपनी आवाज दी, जिनमें 'नीला आसमां सो गया', 'शराबी' का 'जहां चार यार' शामिल हैं। अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए कई गाने प्लेबैक सिंगर सुदेश भोंसले ने भी गाए हैं, जिनकी आवाज अभिनेता के साथ गहराई से जुड़ गई। वे आज भी अपने निजी होम स्टूडियो में भजन और नए प्रयोग रिकॉर्ड करते रहते हैं।
शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी मुख्य रूप से दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। केवल तीसरे सीजन में उनकी जगह अभिनेता शाहरुख खान ने मेजबानी की थी। यह ब्रिटिश शो 'हू वॉन्ट टू बी बिलिनियर?' का आधिकारिक हिंदी संस्करण है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





