मनोरंजन

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने शेयर की ये 'ब्यूटीफुल फोटो', देखकर कॉमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए ये स्टारकिड

Neha Dani
25 March 2021 10:36 AM GMT
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने शेयर की ये ब्यूटीफुल फोटो, देखकर कॉमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए ये स्टारकिड
x
'परेशान करने वाला।' 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपना एक कोलाज पोस्ट किया। जिसमें उनके कई मूड दिखाई दे रहे हैं। नव्या की इस फोटो पर फैंस से लेकर बॉलीवुड किड्स ने भी लाइक कर कॉमेंट किया है। कॉमेंट करने वालों की लिस्ट में शाहरुख खान की ग्लैमरस बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की छोटी बेटी ख़ुशी कपूर और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का नाम शामिल है।

नव्या नवेली के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने ग्रीन हर्ट इमोजी साथ इस फोटो को शेयर किया है। नव्या ने चार फोटो का एक कोलाज बनाया है। इस कोलाज में वह खुले बालों में शॉर्ट ब्लैक टी-शर्ट पहने दिख हैं। वह फोटो में कभी मुस्कुराती तो कभी सीरियस मूड में पोज दे रही हैं। उनकी सभी फोटो क्लोजअप हैं। नव्या की इस प्यारी सी कोलाज पर लाखों से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस तस्वीर की हर पोज में नव्या प्यारी लग रही हैं जिसकी खूब तारीफ हो रही है।


सुहाना,सनाया और खुशी का कॉमेंट
नव्या के इस फोटो पर सुहाना खान ने कई हर्ट इमोजी और आईज बनाकर प्रतिक्रिया दी है। वहीं खुशी कपूर ने लिखा, 'कमिंग 2 यू'। खुशी कपूर के कॉमेंट पर नव्या ने रिप्लाई करते हुए लिखा ,'फास्ट'।
इस फोटो के अलावा नव्या नवेली ने एक और फोटो शेयर की है। इस फोटो में रेड टॉप के उपर एक ब्लैक जैकेट करी किए हुए दिख रही हैं। नव्या के इस फोटो पर बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'ब्यूटी'।

सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों रखती हैं विचार



नव्या नवेली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते के अलावा नव्या सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने के लिए जानी जाती हैं। वह महिलाओं के मुद्दों पर अक्सर खुलकर अपनी आवाज उठाती रहती हैं।
हाल ही में नव्या नवेली नंदा ने सुप्रीम कोर्ट के एक जज की टिप्पणी की आलोचना की थी। जिसमें एक दुष्कर्म मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट के एक जज ने आरोपी से ऐसा सवाल किया था। नव्या नवेली नंदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस खबर को साझा किया। इस खबर के साथ उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'परेशान करने वाला।'




Next Story