मनोरंजन
ट्रैक्टर चलाती नजर आईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा
Rounak Dey
20 May 2023 4:30 PM GMT

x
ग्रामीण महिलाओं से की मुलाकात
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता की तरह उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ग्लैमर की दुनिया से दूर रहने के बावजूद नव्या अपनी सादगी भरे अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने क्यूट अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। हाल में नव्या को ट्रैक्टर चलाते हुए देखा गया।
दरअसल, नव्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रैक्टर चलाती हुई नजर आईं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने गुजरात के एक गांव में ट्रैक्टर चलाते खुद यह वीडियो साझा किया है। उन्होंने हाल ही में गुजरात के एक गांव की यात्रा की, जहां वह स्थानीय महिलाओं से मिलीं और एक लग्जरी कार के बजाय एक ट्रैक्टर चलाया।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी टीम के साथ अपना यह वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने गुजरात के गणेशपुरा का दौरा किया। नव्या ने आरा हेल्थ की ओर से आयोजित मीटिंग में महिलाओं से मुलाकात की। वीडियो को साझा करते हुए नव्या ने कैप्शन में लिखा, 'गणेशपुरा, गुजरात।' वीडियो में नव्या की सादगी देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
Next Story