मनोरंजन

ब्रह्मास्त्र से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक आया सामने, भूतनाथ इज बैक देखकर लोगो ने कहा

Rounak Dey
9 Jun 2022 6:03 PM IST
Amitabh Bachchans first look from Brahmastra came in front, people said after seeing Bhootnath is back
x
'ब्रह्मास्त्र' डायरेक्टर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म है, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनीं 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा' से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में बिग बी गुरु के रोल में दिखाई देंगे। फर्स्ट लुक में बिग बी को हाथ में एक चमकती हुई तलवार थामे देखा जा सकता है, जैसे कि वे युद्ध के लिए एकदम तैयार हों। उनके चेहरे पर घाव के निशान और गुस्से के भाव दिखाई दे रहे हैं। यह बात अलग है कि सोशल मीडिया पर उनका लुक ज़्यादातर लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और लोग इसकी तुलना उनकी पिछली फिल्म फ्रेंचाइजी 'भूतनाथ' में निभाए गए कैलाश नाथ के किरदार से कर रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने 'ब्रह्मास्त्र' से अमिताभ बच्चन का मोशन पोस्टर ट्विटर पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "ब्रह्मास्त्र से बिग बी का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ। टीम 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' ने अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक जारी किया। उनके को-स्टार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी होंगे।"

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट्स


मोशन पोस्टर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अमिताभ बच्चन और फिल्म के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "ये मूवी सीरियल है क्या? सस्ता एक्स-मैन लग रहा है।" एक यूजर ने लिखा है, "अरे ये क्या बनाया भाई, इतने साल से मेगा सीरियल बनाया फाइनली सीरियसली, शून्य उम्मीदें। सिर्फ इसलिए कि हिंदी की जनता और राज्य ज्यादा है, बॉलीवुड औसत और डिजास्टर फिल्मों से भी बच रहा है। उम्मीद है ट्रेलर अच्छा होगा।" एक यूजर ने लिखा है, "भूतनाथ लुक।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी यही है।" एक यूजर का कमेंट है, "भूतनाथ इज बैक।" एक यूजर का कमेंट है, "भूतनाथ 3 के लुक जैसा ज्यादा लग रहा है।


Next Story